Meera ke Pad Question Answers (Important) Class 10 Hindi Sparsh book

 मीरा के पद NCERT COURSE - B (085) 



प्रश्न 1 -: पहले पद में मीरा ने हरि से अपनी पीड़ा हरने की विनती किस प्रकार की है ?
उत्तर -:
 पहले पद में मीरा कहती हैं कि जिस प्रकार हे ! प्रभु आप अपने सभी भक्तों के दुखों को हरते हो ,जैसे – द्रोपदी की लाज बचाने के लिए साड़ी का कपड़ा बढ़ाते चले गए ,प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह का रूप धारण कर लिया और ऐरावत हाथी को बचाने के लिए मगरमच्छ को मार दिया उसी प्रकार मेरे भी सारे दुखों को हर लो अर्थात सभी दुखों को समाप्त कर दो।

प्रश्न 2 -: दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -:
 दूसरे पद में मीरा श्री कृष्ण की नौकर बनने की विनती इसलिए करती है क्यों कि वह श्री कृष्ण के दर्शन का एक भी मौका खोना नहीं चाहती है। वह कहती है कि मैं बगीचा लगाऊँगी ताकि रोज सुबह उठते ही मुझे श्री कृष्ण के दर्शन हो सकें।

प्रश्न 3 -: मीरा ने श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है ?
उत्तर -:
 मीरा श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहती हैं कि उन्होंने सर पर मोर पंख का मुकुट धारण किया हुआ है ,पीले वस्त्र पहने हुए हैं और गले में वैजंत फूलों की माला को धारण किया हुआ है। मीरा कहती हैं कि जब श्री कृष्ण वृन्दावन में गाय चराते हुए बांसुरी बजाते है तो सब का मन मोह लेते हैं।

प्रश्न 4 -: मीरा की भाषा शैली पर प्रकाश डालिए।
उत्तर -:
 मीरा को हिंदी और गुजरती दोनों की कवयित्री माना जाता है। इनकी कुल सात -आठ कृतियाँ ही उपलब्ध हैं। मीरा की भाषा सरल ,सहज और आम बोलचाल की भाषा है, इसमें राजस्तानी ,ब्रज, गुजरती ,पंजाबी और खड़ी बोली का मिश्रण है।पदों में भक्तिरस है तथा अनुप्रास ,पुनरुक्ति ,रूपक आदि अलंकारों का भी प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 5 -: वे श्री कृष्ण को पाने के लिया क्या – क्या कार्य करने को तैयार हैं ?
उत्तर -:
 मीरा श्री कृष्ण को पाने के लिए अनेक कार्य करने के लिए तैयार हैं – वे कृष्ण की सेविका बन कर रहने को तैयार हैं ,वे उनके विचरण अर्थात घूमने के लिए बाग़ बगीचे लगाने के लिए तैयार हैं ,ऊँचे ऊँचे महलों में खिड़कियां बनाना चाहती हैं ताकि श्री कृष्ण के दर्शन कर सके और यहाँ तक की आधी रात को जमुना नदी के किनारे कुसुम्बी रंग की साडी पहन कर दर्शन करने के लिए तैयार हैं।

(ख) निम्नलिखित पंक्तिओं का काव्य – सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए :
1) हरि आप हरो जन री भीर।
    द्रोपदी री लाज राखी ,आप बढ़ायो चीर।
    भगत कारण रूप नरहरि ,धरयो आप सरीर।

काव्य -सौन्दर्य – इन पंक्तिओं में मीरा श्री कृष्ण के भक्ति -भाव को प्रकट कर रही है। इन पंक्तिओं में शांत रस प्रधान है। मीरा कहती है कि हे !श्री कृष्ण आप अपने भक्तों के कष्टों को हरने वाले हो। आपने द्रोपदी की लाज बचाई और साड़ी के कपडे को बढ़ाते चले गए। आपने अपने भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह का रूप भी धारण किया।

2) बूढ़तो गजराज राख्यो ,काटी कुञ्जर पीर।
    दासी मीराँ लाल गिरधर , हरो म्हारी भीर।।

काव्य सौन्दर्य – इन पंक्तिओं में मीरा श्री कृष्ण से उनके दुःख दूर करने की विनती करती हैं। इन पंक्तिओं में तत्सम और तद्भव शब्दों का सुन्दर मिश्रण है। मीरा कहती हैं कि जिस तरह हे !श्री कृष्ण आपने हाथिओं के राजा ऐरावत को मगरमच्छ के चंगुल से बचाया था मुझे भी हर दुःख से बचाओ।

3) चाकरी में दरसन पास्यूँ ,सुमरन पास्यूँ खरची।
   भाव भगती जागीरी पास्यूँ ,तिन्नू बाताँ सरसी।।

काव्य सौन्दर्य – इन पंक्तिओं में मीरा श्री कृष्ण के प्रति अपनी भाव भक्ति दर्शा रही है। यहाँ शांत रस प्रधान है। यहाँ मीरा श्री कृष्ण के पास रहने के तीन फायदे बताती है।  पहला -उसे हमेशा दर्शन प्राप्त होंगे ,दूसरा -उसे श्री कृष्ण को याद करने की जरूरत नहीं होगी और तीसरा -उसकी भाव भक्ति का साम्राज्य बढ़ता ही जायेगा।

प्रश्न 6 – मीरा के जिस पद में ” हिवड़ो ” शब्द प्रयुक्त हुआ है , उस पद को लिखिए तथा यह भी स्पष्ट कीजिए कि ” हिवड़ो ” का अर्थ क्या है।
उत्तर – आधी रात प्रभु दरसण ,दीज्यो जमनाजी रे तीरा।
           मीराँ रा प्रभु गिरधर नागर , हिवड़ो घणो अधीरा। 

अर्थात मीरा कहती हैं कि हे ! मेरे प्रभु गिरधर स्वामी मेरा मन आपके दर्शन के लिए इतना बेचैन है कि वह सुबह का इन्तजार नहीं कर सकता। मीरा चाहती है की श्री कृष्ण आधी रात को ही जमुना नदी के किनारे उसे दर्शन दे दें।
इस पद में ” हिवड़ो ” का अर्थ ” हृदय यानि मन ” से लिया गया है। “हिवड़ो घणो अधीरा ” अर्थत हृदय या मन बहुत बैचेन हो रहा है। 

प्रश्न 7 – लोग मीरा को बावरी कहते थे। स्पष्ट कीजिए क्यों ?
उत्तर – मीरा कृष्ण – भक्ति में अपनी सुध – बुध खो चुकी थी। उन्हें किसी परंपरा या मर्यादा का भी ध्यान नहीं रहता था। वह कृष्ण प्रेम में पागल होकर उनकी मूर्ति के सम्मुख नाचती रहती है। वह कृष्ण को अपना पति मानती थी। मीरा संतों की संगति में रहती थी। कृष्ण – भक्ति के लिए उन्होंने राज – परिवार छोड़ दिया , लोकनिंदा सही तथा मंदिरों में भजन गाए , नृत्य किया। उसके इन्हीं कार्यों के कारण लोगों ने उसकी भरपूर निंदा की परंतु मीरा तो सब सांसारिकता को त्याग कर कृष्ण की अनन्य भक्ति में रम चुकी थी। मीरा की अनन्य कृष्ण – भक्ति की इसी पराकष्ठा को बावलेपन की संज्ञा दी गई है। इसी कारण लोग उन्हें बावरी कहते थे। 

प्रश्न 8 – मीरा जी के पदों की कौन सी भाषा है ?
उत्तर – मीरा जी के पदों में राजस्थानी और बृज भाषा का मिलाजुला प्रयोग मिलता है।

प्रश्न 9 – दुसरे पद में मीरा जी श्री कृष्ण से क्या प्रार्थना करती हैं ?
उत्तर – दूसरे पद में कवयित्री मीरा जी श्री कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति भावना को उजागर करते हुए कहती हैं कि हे ! श्री कृष्ण मुझे अपना नौकर बना कर रखो अर्थात मीरा किसी भी तरह श्री कृष्ण के नजदीक रहना चाहती है फिर चाहे नौकर बन कर ही क्यों न रहना पड़े। दूसरे पद में मीरा श्री कृष्ण की नौकर बनने की विनती इसलिए करती है क्यों कि वह श्री कृष्ण के दर्शन का एक भी मौका खोना नहीं चाहती है। वह कहती है कि वे बगीचा लगाएँगी ताकि रोज सुबह उठते ही उन्हें श्री कृष्ण के दर्शन हो सकें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post