भोर और बरखा | Class 7 Hindi Chapter Bhor Aur Barakha


प्रश्न 1. ‘बंसीवारे ललना’ ‘मोरे प्यारे लाल जी’ कहते हुए, यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और कौन-कौन-सी बातें कहती हैं?
उत्तर- यशोदा श्रीकृष्ण को जगा रही हैं। वह कहती हैं कि सुबह हो गई है, सब लोग जाग गए हैं और ग्वाल-बाल तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसलिए उठ जाओ।

प्रश्न 2. नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए- ‘माखन-रोटी हाथ मँह लिनी, गउवन के रखवारे।’
उत्तर- इसका अर्थ है कि ग्वाल-बाल हाथ में माखन-रोटी लिए खड़े हैं। वे कृष्ण के साथ गायें चराने जाने के लिए तैयार हैं और उनका इंतजार कर रहे हैं।

प्रश्न 3. पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।
उत्तर- ब्रज में सुबह होते ही ग्वालनें दही मथने लगती हैं। चूड़ियों की मीठी आवाज़ गूंजती है और ग्वाल-बाल गायों को चराने ले जाने की तैयारी करते हैं।

प्रश्न 4. मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?
उत्तर- मीरा को सावन इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि बारिश और ठंडी हवा से मन प्रसन्न हो जाता है। उन्हें लगता है कि इस मौसम में उनके प्रिय कृष्ण आने वाले हैं।

प्रश्न 5. पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- सावन में काले बादल छा जाते हैं और बिजली चमकती है। हल्की वर्षा होती है और ठंडी हवाएँ चलती हैं, जिससे मौसम सुहावना हो जाता है।

प्रश्न 6. मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उसकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर- कबीरदास – साखी, सूरदास – सूरसागर, तुलसीदास – रामचरितमानस, जायसी – पद्मावत।

प्रश्न 7. सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।
उत्तर- वर्षा ऋतु के अन्य दो महीने आषाढ़ और भाद्रपद हैं। इन महीनों में भी अच्छी वर्षा होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post